{"_id":"5d0d3b7a8ebc3e7f172f9a7d","slug":"inspection-of-cattle-house-akbarpur-news-knp497218696","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में सचिव को गायों के सामने पड़ा मिला सूखा भूसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में सचिव को गायों के सामने पड़ा मिला सूखा भूसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। जिले की नोडल अफसर अपर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को शिवली की कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। चरही में सूखा भूसा पड़ा देख व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद मैथा तहसील के नवीन भवन का निरीक्षण किया। भवन के दोनों ओर गुंबद में आई दरार को ठीक करने के लिए कहा। इसके साथ ही भवन के आसपास बाउंड्रीवॉल बनवाकर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सबसे पहले नगर पंचायत में एक करोड़ की लागत से बनी कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 195 गोवंश हैं। चरही में सूखा भूसा पड़ा देख उन्होंने नाराजगी जताई और उसमें चोकर मिलाकर अच्छी तरह से चारा दिए जाने के निर्देश ईओ को दिए। इसके बाद उन्होंने बैरी दरियांव में बन रहे मैथा तहसील के नवीन भवन का निरीक्षण किया। छह करोड़ की लागत से बन रहे तहसील भवन व आवासों का बारीकी से निरीक्षण किया। तहसील भवन में गुंबद के दोनों ओर दरारें देख उन्हें ठीक कराने के लिए कहा।
उत्तर प्रदेश निर्माण सहकारी संघ के एई रणंजय चतुर्वेदी ने जल्द ही ठीक कराने की बात कही। उन्होंने बारिश के दौरान भवन का निरीक्षण करने के लिए डीएम राकेश कुमार सिंह से कहा। तहसील में बाउंड्रीवाल व पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम पंकज सिंह, बीएसए संगीता सिंह, एसडीएम रामशिरोमणि, सीओ राजाराम चौधरी, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लेखपालों के लैपटॉप चार्जिंग के लिए बनवाएं प्वाइंट
शिवली। लेखपालों को हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लैपटॉप दिए हैं। जिससे वह आय, जाति, निवास आदि के आवेदनों का निस्तारण समय से कर सकें। शुक्रवार को महिला कल्याण राजस्व विभाग की अपर सचिव रेणुका कुमार ने मैथा तहसील के नवीन भवन का निरीक्षण किया तो वहां लेखपाल के बैठने वाले हॉल में लैपटॉप चार्जिंग के लिए विद्युत प्वाइंट बने नहीं मिले। इस पर उन्होंने डीएम से कहा कि लेखपालों को हाईटेक किया जा रहा है। उनके लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था की जाए और बैठने के लिए फर्नीचर लगाए जाएं।