फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspection

लॉकडाउन के उल्लंघन में फैक्टरी मालिक पर रिपोर्ट

Sat, 02 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
inspection
फैक्टरी का निरीक्षण करते जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां। एसडीएम सदर आनंद कुमार ने रनियां में पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी के मालिक और संचालक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग के निरीक्षण में रनियां में पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी में सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं मिला। कोई भी श्रमिक मास्क भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए फैक्टरी संचालकों को इस शर्त के साथ अनुमति दी गई थी कि मजदूर से लेकर हर कर्मचारी मास्क व ग्लब्स का प्रयोग करेगा। सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। फैक्टरी की क्षमता से आधे श्रमिक ही बुलाए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने शुक्रवार को रनियां स्थित पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी का निरीक्षण किया। वहां श्रमिक बिना मास्क व ग्लब्स के काम करते मिले। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

इससे पहले एसडीएम सदर शिकायत पर जांच करने फैक्टरी पहुंचे थे। बताया गया है कि फैक्टरी का गेट नहीं खोला गया था। उधर, उपायुक्त उद्योग ने फैक्टरी संचालक को नोटिस देने के साथ गेट पर भी नोटिस चस्पा कराई है। फैक्टरी के जनरल मैनेजर रवींद्र सिंह ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ निगरानी में लगाया जाएगा। मजदूरों ने मास्क व ग्लब्स पहनने में लापरवाही की है। उपायुक्त ने चार अन्य फैक्टरी का निरीक्षण किया। शर्तों का उल्लंघन करने में कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed