{"_id":"5fb96d938ebc3e9bed14c269","slug":"inspaction-akbarpur-news-knp595523019","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों में औचक छापामारी, 25 नमूने भरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों में औचक छापामारी, 25 नमूने भरे गए
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित मॉडल शॉप का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व आबकारी टीम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले की शराब की दुकानों में औचक छापामारा। संदिग्ध गतिविधियों वाली दुकानों से 25 सैंपल लिए गए। उन्हें जांच के लिए आबकारी लैब लखनऊ भेजा गया। डीएम व एसपी खुद शराब की दुकानों में छापा मारने निकले। हर तहसील में एसडीए व सीओ की टीम छापामार करती रही।
अवैध शराब के कारोबार लगाम लगाने के लिए शासन ने औचक छापामारी अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में डीएम डा. दिनेश चंद्र ने सभी तहसीलों में एसडीएम, सीओ व वहां के आबकारी निरीक्षक की टीम गठित की थी। शनिवार सुबह डीएम ने सभी टीमों को औचक छापामारी करने के निर्देश जारी कर दिए। वह खुद एसपी केशव कुमार चौधरी व जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह के साथ निकल पड़े। डीएम की टीम ने अकबरपुर, नबीपुर व पुखरायां की मॉडल शाप व अंग्रेजी शराब की दुकानों में छापामारी की। अकबरपुर में उप आबकारी आयुक्त शिवहरी मिश्रा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह, आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण, आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र रावत ने छापामारा। उन्होंने असालतगंज, पहाड़ीपुर, लालू, उसरी, अंगदपुर की दुकानें देखीं।
विज्ञापन
10 लीटर कच्ची शराब बरामद की
शिवली क्षेत्र में मैथा एसडीएम रामशिरोमणि और थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने केसरी नेवादा कंजरडेरा में तलाशी अभियान चलाया। वहां खेतों में छिपा कर रखा गया डेढ़ सौ लीटर लहन को नष्ट कराया। दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने तीन लोगों को पकड़ा। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले विभिन्न दुकानों से शराब के 25 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बताया कि टीमें ढाबा, होटल व संदिग्ध वाहनों में सर्च अभियान चलाती रहेंगी।