Kanpur: मासूम को अगवाकर हत्या…शव पशुबाड़े में दफनाया, आरोपी बोली- खुन्नस में दिया घटना को अंजाम, तीन गिरफ्तार
Kanpur News: जिस समय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकाला, तेज दुर्गंध उठ रही था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि जिस दिन बच्चे को उठाया गया था, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। शव पूरी तरह फूल चुका था। फोरेंसिक टीम ने भी इसकी पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर के अकबरपुर बीरबल गांव में चोरी का आरोप लगाने और मारपीट करने से गुस्साई युवती ने सोमवार को घर के बाहर खेल रहे पड़ोसी के चार साल के मासूम बच्चे को अगवा कर लिया। बाद में हत्याकर शव पशुबाड़े में दफना दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की तो बुधवार को उसका शव बरामद हुआ।
पुलिस ने युवती, उसकी मां व बाबा को हिरासत में लिया है। उधर, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स मौजूद रही। अकबरपुर बीरबल गांव निवासी संजय निषाद ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले वह पत्नी रश्मि के साथ खेतों पर काम करने गया था। तभी घर से मोबाइल फोन, पायल व नकदी चोरी हो गई थी।
खेतों से लौटने के बाद उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस पर उसने पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भाई ब्रजपाल की पोती रामरानी पुत्री रमेश पर चोरी का शक जताते हुए सामान व नकदी वापस मांगा। रामरानी व उसके घर के लोगों ने चोरी की बात स्वीकार नहीं की। 15 दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।
पशुबाड़े में बरामद हुआ अधखुला शव
संजय निषाद का बेटा साहिल (4) सोमवार को दोपहर घर के बाहर खेल रहा था, तभी लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता न चलने पर मंगलवार को सजेती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को उसने पुलिस को अपने पड़ोसी पर शक जताया। उधर, पुलिस ब्रजपाल के घर व पशुबाड़े में तलाशी लेने पहुंची, तो पशुबाड़े में अधखुला शव बरामद हुआ।
युवती समेत तीन को हिरासत में लिया
शव को भूसे की कोठरी के पास दफनाया गया था। संजय निषाद ने ब्रजपाल व उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने ब्रजपाल, रामरानी व उसकी मां सुमन को हिरासत में ले लिया है। बाद में जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलने पर एसीपी रंजीत कुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान एसीपी के साथ कई थानों का फोर्स मौजूद रहा। बाद में एडीसीपी अंकिता शर्मा ने भी पहुंचकर घटना की जांच की।
अगवा करने वाले दिन ही कर दी गई थी हत्या
जिस समय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकाला, तेज दुर्गंध उठ रही था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि जिस दिन बच्चे को उठाया गया था, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। शव पूरी तरह फूल चुका था। फोरेंसिक टीम ने भी इसकी पुष्टि की है।