फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent injured by car collision SDM and security guards have also been injured

एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से मासूम घायल, एसडीएम और सुरक्षा गार्ड को भी आईं चोटें

Mon, 22 Apr 2019 07:51 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent injured by car collision SDM and security guards have also been injured
दुर्घटनाग्रस्त कार, घायल सरीला एसडीएम जुबेर बेग - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में सरीला से कस्बे की नवीन गल्ला मंडी आ रहे एसडीएम की गाड़ी छानी मार्ग पर इंगोहटा विदोखर के बीच सड़क पार कर रहे बच्चे से टकराकर गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एसडीएम के साथ उनका सुरक्षा गार्ड व चालक और सड़क पार कर रहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


एसडीएम सरीला जुबेर बेग लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्य के लिए कस्बे की नवीन गल्ला मंडी आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे छानी मार्ग पर विदोखर इंगोहटा के मध्य सड़क पार कर रहे विदोखर पुरई निवासी अनंतराम लखेरे के पुत्र अभय लखेरे (8) को टक्कर मारते हुए एसडीएम की गाड़ी खाई में जा गिरी। इस घटना में अभय के साथ एसडीएम सरीला जुबेर बेग, गार्ड सुरेश कुमार तथा चालक हलकेश भी घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हालत नाजुक होने पर अभय लखेरे को कानपुर रेफर किया गया। चालक की हालत खराब होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम के सिर में चोटें आई हैं। एसडीएम के घायल होने की सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed