{"_id":"654dee896e18e383720f8826","slug":"innocent-girl-crushed-by-tractor-death-accident-happened-while-playing-on-the-roadside-driver-arrested-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा...मौत, सड़क किनारे खेलते समय हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा...मौत, सड़क किनारे खेलते समय हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
Fri, 10 Nov 2023 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
Banda Accident News: मृतका के पिता महेश ने बताया कि जो वहां गाड़ियां निकलती हैं, वह बहुत तेज निकलते हैं। चालक ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर पाया और बच्ची के ऊपर ट्रैक्टर को चढ़ा दिया।
विज्ञापन
Banda Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा करवाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी श्रृष्टि पुत्री महेश शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। तभी बबेरू की तरफ से आ रहे ईंट से भरे हुए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से उसकी टायर में दबकर मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां गुडिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया। मृतका के पिता महेश ने बताया कि जो वहां गाड़ियां निकलती हैं, वह बहुत तेज निकलते हैं। चालक ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर पाया और बच्ची के ऊपर ट्रैक्टर को चढ़ा दिया।
विज्ञापन