फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   innocent child died in road accident

दर्दनाकः मां का हाथ छूटते ही ट्रक के पहियों के नीचे आ गया मासूम

Wed, 02 Nov 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
innocent child died in road accident
दर्दनाक हादसा देख मां बेहोश हो गई
इटावा के भरथना-बिधूना मार्ग पर बुधवार दोपहर मां की अंगुली थामे जा रहे मासूम को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा देख मां बेहोश हो गई। घटना से गुस्साए युवकों ने बस के खिड़की, दरवाजे और शीशे तोड़ दिए। चालक  और हेल्पर बस छोड़कर भाग निकले। बस में सवार यात्री भी जान बचाकर भागे। इस दौरान भरथना-बिधूना मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस और अधिकारियाें ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया। 
विज्ञापन

ग्राम नगला ताल निवासी लक्ष्मी यादव की पत्नी सोनी बुधवार दोपहर दो बजे नगला कले अपने मायके जाने के लिए घर से निकलीं। उसके साथ छह साल का पुत्र दिव्यांशु भी था। मां-बेटे टेंपो से भरथना बंबा पुलिया पर उतर गए। वहां से सड़क किनारे पैदल ही भरथना कस्बे की ओर बस पकड़ने के लिए बढ़े। अचानक एक  प्राइवेट बस पीछे से काल बनकर आई और मासूम दिव्यांशु को चपेट में ले लिया। मां की अंगुली हाथ से छूटी और दिव्यांशु बस के पहियों के नीचे कुचल गया। बेटे की मौत का सदमा सोनी सहन नहीं कर सकी और वहीं बेहोश हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस भगाने की कोशिश की। भीड़ को देखते हुए चालक और हेल्पर चौराहे पर बस छोड़कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने डंडों और ईंट पत्थरों से बस के खिड़की, दरवाजे और शीशे तोड़ दिए। आक्रोशित लोगों ने दोपहर तीन बजे भरथना-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम गोरेलाल शुक्ला और पुलिस अधिकारी, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और चालक-हेल्पर की गिरफ्तारी की मांग की। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed