{"_id":"617ee176eaa300011d1345bc","slug":"injured-laborer-dies-murder-report-filed-against-three-including-real-brothers-akbarpur-news-knp6616064183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल मजदूर की मौत, सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल मजदूर की मौत, सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीवापुर गांव में लोगों से जानकारी लेती पुलिस। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के बीबापुर गांव से मजदूरी का लालच लेकर ले जाए गए युवक को कुछ लोग घायल अवस्था में घर छोड़ गए। इधर शनिवार देर रात कानपुर के हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के दो सगे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीबापुर गांव के करन संखवार की पत्नी रूबी संखवार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के नरेश कटियार 22 अक्तूबर की सुबह पति करन संखवार (35) को मजदूरी का लालच देकर घर से ले गए।
देर रात नरेश, उसका भाई बरजोर कटियार व सिपाही लाल पति को गंभीर घायल हालत में घर लाए और बाइक गिर जाने पर चोट आने की बात कह उसे छोड़ गए। पति के चेहरे पर सूजन थी और वह बेहोश थे। इसी हालत में पति को देवीपुर ले गई।
विज्ञापन
वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर पति को हैलट रेफर कर दिया। आठ दिन उपचार के बाद शनिवार की रात पति की मौत हो गई।
रूबी ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नरेश, बरजोर कटियार व सिपाही लाल पर हत्या व एससीएसटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच सीओ करेंगे।