फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Injured Farmer Breaks Asthma During Treatment

Kanpur News: घायल किसान ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Injured Farmer Breaks Asthma During Treatment
जसवंतनगर। ग्राम जनकपुर में 12 दिन पहले घायलावस्था में मिले किसान ने सैफई में इलाज के दौरान बुधवार रात दम तोड़ दिया। किसान के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

उदल सिंह (45) निवासी ग्राम जनकपुर 27 सितंबर की शाम अपने खेतों की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की तो वे गांव के ही शहीद स्तंभ के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें सैफई ले गए। उदल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कपाल भाटी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना उपनिरीक्षक शिव शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed