फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Injured Agniveer Jawan dies during treatment

Kanpur News: घायल अग्निवीर जवान की इलाज के दौरान मौत

Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Injured Agniveer Jawan dies during treatment
अमित पाल। फाइल फोटो
कानपुर देहात। अकबरपुर थानाक्षेत्र के करौसा निवासी घायल अग्निवीर जवान की इलाज के दौरान कानपुर स्थित अस्पताल में मौत हो गई। वह होली के दिन घर के पास फिसल कर गिरने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

करौसा निवासी अमित कुमार उर्फ साहिल (21) अग्निवीर जवान थे। वह जम्मू कश्मीर में कुमायूं रेजीमेंट में तैनात थे। पिता योगेंद्र पाल ने बताया कि बेटा होली पर छुट्टी लेकर घर आया था। होली के दिन वह घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान पैर फिसल कर गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी। इसपर परिजन ने उसको कानपुर नगर में सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया था। अनहोनी पर अमित की मां सत्यवती, भाई सौरभ, पिता योगेंद्र पाल व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। देर रात शव गांव पहुंचा तो गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed