{"_id":"59f5ed644f1c1bc9678b8465","slug":"indvnz-rohit-sharma-created-history-created-many-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvNZ: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाए कई रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
INDvNZ: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाए कई रिकॉर्ड
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
बल्लेबाजी करते रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में असफल रहे रोहित शर्मा के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम फिर लकी साबित हुआ। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में रोहित का बल्ला खूब चला।
विज्ञापन
138 गेंदों में खेली 147 रन की धमाकेदार पारी
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुरः न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में असफल रहे रोहित शर्मा के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम फिर लकी साबित हुआ। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में रोहित का बल्ला खूब चला। रोहित ने यहां 138 गेंदों में 147 रन की धमाकेदार पारी खेली। वह ग्रीनपार्क पर अपने पुराने 150 रन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
147 के स्कोर पर कीवी गेंदबाज सेंटनर का शिकार होकर रोहित पवेलियन लौट गए। रोहित ने 18 चौके और 2 छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वनडे कॅरियर का 15 वां शतक जड़ रोहित ने टीम इंडिया को 337 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। रोहित कानपुर में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
147 के स्कोर पर कीवी गेंदबाज सेंटनर का शिकार होकर रोहित पवेलियन लौट गए। रोहित ने 18 चौके और 2 छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वनडे कॅरियर का 15 वां शतक जड़ रोहित ने टीम इंडिया को 337 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। रोहित कानपुर में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के दूसरे बल्लेबाज जिन्होंने सबसे तेज 150 छक्के लगाए
रन लेने के लिए दौड़ते रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने वनडे क्रिकेट में 150 छक्के पूरे कर लिए। वह दुनिया में सबसे तेजी से 150 छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने अपनी 160वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया था वहीं, रोहित ने 165वीं पारी में ये कारनामा किया है। रोहित वनडे में 150 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 343 वीं, सौरव गांगुली 226 वीं, युवराज सिंह ने 270 वीं और महेंद्र सिंह धोनी ने 192 वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस तरह रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वर्ष 2017 : एक हजार रन, पांच शतक
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वनडे में अपनी 15वीं शतकीय पारी के दौरान रोहित ने साल 2017 में वनडे क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए। वह विराट कोहली के अलावा विश्व में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित का साल 2017 में यह पांचवा शतक है।
ग्रीनपार्क से रोहित का रहा है खास कनेक्शन
शाट लगाते रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा और कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम का 150 का बेहद अनोखा कनेक्शन है। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर रोहित ने 150 रन की पारी खेली थी और आज इसी मैदान पर वनडे करियर में 150 छक्के भी पूरे किए। रोहित 3 रन के अंतर से 150 रन बनाने से चूके गए। अगर वह 150 रन के आंकड़े को पार कर लेते तो ये एक अनोखा संयोग हो सकता था।