फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   industry

81 और टेनरियों के खुलने का रास्ता साफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
industry
कानपुर। निर्यात करने वाली टेनरियों को हरी झंडी देने के बाद बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जाजमऊ की 81 गैर निर्यातक टेनरियों की सूची जिला उद्योग को भेजी है। जिला उद्योग और बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन इन टेनरियों को चलाने की अनुमति देगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी एसबी फ्रैंकलिन ने बताया कि लॉकडाउन के तहत बंद की गयी टेनरियों को दूबारा चालू करने के लिए 81 टेनरियों की रिपोर्ट तैयार की गई है। इनको खोलने से पहले इनकी स्थलीय जांच करके रिपोर्ट देने के लिए बोर्ड को कहा गया था। शासनादेश के तहत लॉकडाउन की शर्तों, एनजीटी और बोर्ड के नियमों के आधार पर ही टेनरियों का संचालन होगा । इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, श्रमिकों को सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग समेत कई अन्य शर्ते भी शामिल है। साथ ही एनजीटी की आधी क्षमता के आधार पर कार्य किया जाना और तय यूनिट के हिसाब से संचालन होगा। लॉक डाउन के पहले चरण से बंद टेनरियों को खोलने को लेकर बोर्ड ने एक टीम भी गठित की है । इसमें मजिस्ट्रेट समेत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल है । जोकि इन टेनरियों में औचक निरीक्षण कर टेगरियों की जांच करेंगे। उद्योग उपायुक्त सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि इन टेनरियो की मानकों के मिलान के बाद खोलने का आदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed