फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   industry open

सिर्फ जरूरत वाली औद्योगिक इकाइयों में ही होगा उत्पादन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
industry open
कानपुर। महानगर में कोरोना मरीजों के बढ़ते केस को देखते हुए सिर्फ आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों को ही खोलने की अनुमति दी जाएगी। इन इकाइयों में भी कोविड 19 के नियमो का पूरी तरह से पालन करना होगा। कर्मचारियों अधिकारियों सभी को मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही काम करने का निर्देश जारी हुआ है। वर्तमान में कुल ढाई हजार उद्योग इकाइयां संचालित है जरूरत पड़ेगी तो इनमें से भी कुछ को बंद किया जाएगा । रविवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अधिकारियों के साथ वर्तमान हालात को देखते हुए बैठक किया जिसमें उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां खोलने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस समय महानगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में हालात को काबू में करने के लिए जितना आवश्यक हो लोग अपने घरों में ही रहे। सिर्फ जरूरत की वस्तुएं सभी तक पहुंचे इसका प्रशासन पूरी तरह से ध्यान रखें। इसके अलावा उन्होंने कोरोना मरीजों के अतिरिक्त सामान्य रोगियों के इलाज के लिए भी उर्सला हॉस्पिटल में विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही आईएमए में भी ओपीडी तत्काल शुरू कराने की बात कही। बैठक में यह भी तय हुआ कि औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों को इंडस्ट्री में आने और जाने के लिए बसों की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही परिसर में निवास और भोजन की व्यवस्था भी हो जिससे उन लोगों को इधर-उधर आना जाना ना पड़े। कोई भी श्रमिक आपने और निजी वाहन से फैक्ट्री नहीं जाएंगे। तय किया गया कि जो उधोग प्रसाशन की अनुमति से आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिये उत्पादन कर रहे हैं वे पूर्व की भाँति उत्पादन कार्य करते रहेंगे l बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मंडलायुक्त जिलाधिकारी डीआईजी नगर आयुक्त उपायुक्त उद्योग और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इन शर्तों पर औद्योगिक इकाइयां संचालित करने का आदेश १. श्रमिकों को मास्क दे कर कार्य करायेंगे l २. अपने परिसर में छिड़काव करने की व्यवस्था समय समय पर करेंगे l ३. सभी आने जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग से जाँच सुनिश्चित करेंगे l ४. श्रमिकों की संख्या कम से कम रखेंगे l ५. समाजिक दूरी का पालन करेंगे l ६. परिसर में प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रखेंगे l *
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed