फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indigo starts flights for 3 cities from Kanpur

कानपुर: तीन शहरों के लिए शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Mon, 01 Nov 2021 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Nov 2021 07:20 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में सिर्फ दो ही हवाई अड्डे संचालित थे। अब इनकी संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अब इनकी संख्या 17 करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा से कानपुर के चमड़ा उद्योग को काफी बल मिलेगा। इसके अलावा कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। पर्यटकों को आने-जाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Indigo starts flights for 3 cities from Kanpur
इंडिगो ने तीन शहरों के लिए शुरू की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार से चकेरी एयरपोर्ट से हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट संचालन कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली में उनके साथ सांसद देवेंद्र सिंह भोले और केंद्रीय मंत्री साध्वी ज्योति निरंजन मौजूद रहीं। चकेरी एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सांसद सत्यदेव पचौरी ने पनकी निवासी सुबोधा सिंह चौहान को प्रतीकात्मक हवाई टिकट देकर बंगलूरू रवाना किया।
विज्ञापन


सुबोधा पति महेंद्र सिंह चौहान के साथ रवाना हुईं। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट हुआ। एयरपोर्ट पर सबसे पहली हैदराबाद की फ्लाइट पहुंची। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में सिर्फ दो ही हवाई अड्डे संचालित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इनकी संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अब इनकी संख्या 17 करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा से कानपुर के चमड़ा उद्योग को काफी बल मिलेगा। इसके अलावा कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। पर्यटकों को आने-जाने में आसानी होगी।

एयरलाइंस कंपनियों के लिए मांगा सस्ता ईंधन
सिंधिया ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री से कहा कि हवाई सेवाओं को और बढ़ाने के लिए विमानन कंपनियों को ईंधन में राहत देनी होगी। यूपी सरकार हवाई जहाज के ईंधन में लगने वाले टैक्स में कमी करे। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई राज्यों ने वैट में कमी कर हवाई जहाज के ईंधन के दाम कम किए थे।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि यह कानपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। मार्च तक नए टर्मिनल का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब फ्लाइट बंद नहीं होंगी बल्कि इनका और विस्तार होगा। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि देश में परिवर्तन हो रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

यात्रियों की सुविधाओं में कटौती न करें विमानन कंपनियां 
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि विमानन कंपनियों को यात्रियों की सुविधाओं में कोई कटौती नहीं करनी चाहिए चाहे उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़े। यात्रियों को लगेज मिलने में अधिक समय न लगे। उन्होंने कहा कि शहर में पैसेंजर, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की काफी संख्या है।

इसलिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि साढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की जमीन आवंटित की जा रही है। झांसी में भी इस दिशा में काम हो रहा है। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। 

सस्ती और सुगम हवाई यात्रा कराएंगे 
राज्यमंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि सबको सस्ती और सुगम हवाई यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वर्तमान में प्रदेश में बड़ी हवाई सेवाओं में दो से ढाई प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भविष्य में ट्रेन के सेकेंड क्लास से भी कम किराये पर हवाई यात्रा कराने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली के लिए चले सुबह-शाम की फ्लाइट 
कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से कानपुर से दिल्ली की सुबह और शाम की फ्लाइट चलवाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed