फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India - Bangladesh land transfer Work on getting faster

भारत-बांग्लादेश भूमि स्थानांतरण पर तेजी से हो काम : जोशी

Wed, 03 Dec 2014 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 03 Dec 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
India - Bangladesh land transfer Work on getting faster
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया अविलंब शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

सार्क समिट में प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की संस्कृति में काफी समानता है। ऐसे में युवाओं को काफी फायदा होगा।
साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी सहायता मिलेगी।
कानपुर सांसद जोशी ने मंगलवार को पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि इस नई व्यवस्था से आर्थिक प्रगति तेज होगी। उन्होेंने कहा कि दोनों देशों का इतिहास एक ही रहा है।
विज्ञापन

दोनों देशों के राष्ट्रगीत की रचना महान साहित्यकार रवींद्र नाथ टगौर ने की है। इसी तरह बंगाल के पहचान कहे जोन वाले काजी नजरूल इस्लाम भारत और बंगलादेश में समान रूप से प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोकसभा सदस्यों से इस मामले में पूरा सहयोग देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed