{"_id":"61a3ba893119d05a2a3274f6","slug":"ind-vs-nz-with-pitch-bowlers-kiwis-can-get-caught-in-clutches-of-spinners-it-will-be-difficult-for-batsmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: पिच गेंदबाजों के साथ, स्पिनर्स के चंगुल में फंस सकते हैं कीवी, बल्लेबाजों के लिए होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs NZ: पिच गेंदबाजों के साथ, स्पिनर्स के चंगुल में फंस सकते हैं कीवी, बल्लेबाजों के लिए होगी मुश्किल
Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांच के अंतिम दौर में पहुंच गया है। भारतीय टीम को जीत के लिए नौ विकेट चाहिए। चार दिन के खेल के बाद पिच भी अब गेंदबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही है। टर्न और असामान्य उछाल को पढ़ पाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। वहीं भारतीय टीम के स्पिनर्स अक्षर पटेल, आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा भी लय में हैं।
ऐसे में मेजबान टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। अक्षर पटेल ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। अश्विन ने तीन और जडेजा ने एक विकेट झटका था। दूसरी पारी में आर अश्विन ने गेंदबाजी की कमान संभालते ही न्यूजीलैंड को विल यंग को पवेलियन भेज दिया। ऐसे में माना जा रहा कि पांचवां दिन भी स्पिनर्स गेंदबाजों के नाम रहेगा।
डीआरएस लेते तो बच जाता विकेट
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में पहला विकेट विल यंग का गिरा। आर अश्विन ने एलबीडब्ल्यू की अपील की और फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया। विल यंग कुछ समय तक क्रीज पर खड़े रहे लेकिन डीआरएस की अपील नहीं की। टीवी रिप्ले में दिखाया गया कि अश्विन की गेंद विकेट से दूर जा रही थी। ऐसे में डीआरएस न लेना भारी पड़ गया। पहली पारी में विल यंग ने शानदार 89 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकार्ड अब ब्लंडेल के नाम
ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को एक और रिकार्ड बना। न्यूजीलैंड के विकेट कीपर एक मैच में छह कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1983 में वेस्टइंडीज के पीजेएल डूजॉन ने पांच कैच विकेट के पीछे पकड़े थे।