फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs NZ: Spinners rock on the third day, took five wickets

IND vs NZ: तीसरे दिन चले स्पिनर, अक्षर चमके, पांच विकेट झटके, भारतीय टीम को 63 रन की महत्वपूर्ण बढ़त

Sat, 27 Nov 2021 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

टेस्ट मैच के तीसरे दिन अश्विन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। तीसरे दिन भारतीय स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को तीसरे सत्र में 296 रन पर ऑलआउट करके 49 रन की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है।

विज्ञापन
IND vs NZ: Spinners rock on the third day, took five wickets
विकेट चटका जश्न मनाते खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के हीरो अक्षर पटेल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के पांच विकेट चटकाए। पहली बार ग्रीनपार्क में खेल रहे अक्षर ने टॉम लैथम, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, टिम साउदी को आउट किया। एक पारी में ग्रीनपार्क में पांच विकेट चटकाने वाले वह 21वें गेंदबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


अक्षर ने अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं और पांचवीं बार पांच विकेट लिए हैं। अश्विन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। तीसरे दिन भारतीय स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को तीसरे सत्र में 296 रन पर ऑलआउट करके 49 रन की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है। हालांकि दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट केवल दो रन के स्कोर पर गिर गया।
विज्ञापन


मैच खत्म होने पर टीम का स्कोर 14 रन था। कुल बढ़त अब 63 रन की हो गई है। अक्षर ने शानदार लय में दिख रहे टॉम लैथम को 95 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। अक्षर ने अपने दो ओवरों में न्यूजीलैंड के दो विकेट चटका भारतीय खेमे में उत्साह भर दिया। अक्षर ने 95वें ओवर में रॉस टेलर को 11 रन पर आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 97वें ओवर में हेनरी निकोल्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके अलावा अच्छी लय में दिख रहे न्यूजीलैंड के विकेट कीपर ब्लंडेल को 13 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। वहीं, तीसरे दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और विल यंग ने अच्छी शुरुआत की। टीम का स्कोर 151 था, तभी यंग को आर अश्विन ने 89 रन पर आउट कर दिया।

इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। उन्हें उमेश यादव ने 18 रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड का स्कोर जब 241 रन था, तब रविंद्र जडेजा ने रचिन रविंद्र को 13 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद ब्लंडेल, साउदी, जैमिसन और सोमरविले भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।


एक रन बनाकर आउट हुए गिल 
न्यूजीलैंड पर 49 रन की महत्वपूर्ण मिलने के बाद भातीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली पारी में शानदार अर्द्घशतक लगाने वाले शुभमन गिल को काइल जैमिसन ने एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। तब टीम का स्कोर केवल दो रन था। इसके बाद आए चेतेश्वर पुजारा (नौ रन) और मयंक अग्रवाल (चार रन) आखिर तक क्रीज पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed