फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ind vs BanTest, Bangladesh coach Chandika Hathurusingha made a big statement, said India is a strong team

UP: बांग्लादेश के कोच चंडिका हाथुरुसिंघा का बड़ा बयान, बोले- भारत मजबूत टीम…दूसरे मैच में करेंगे वापसी

Wed, 25 Sep 2024 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Sep 2024 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: बांग्लादेश टीम के कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने कहा कि पिछले मैच से हमें काफी सीखने को मिला है। पिछली गलितयों से बचने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ उसी के देश में खेलना वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

विज्ञापन
Ind vs BanTest, Bangladesh coach Chandika Hathurusingha made a big statement, said India is a strong team
चंडिका हाथुरुसिंघा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत के खिलाफ उसी के देश में खेलना बेहद मुश्किल होता है। हमें पहले मैच में हार मिली है, लेकिन हम दूसरे मैच में वापसी करेंगे। ये बात बुधवार को टीम के अभ्यास सत्र के बाद प्रेसवार्ता में बांग्लादेश टीम के कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने बोली। उन्होंने बताया कि ग्रीनपार्क में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन का खेलना तय हो गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को शहर पहुंची बांग्लादेश टीम आज सुबह साढ़े नौ बजे अभ्यास के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंची। टीम ने तीन घंटे कड़ा अभ्यास किया। प्रैक्टिस के बाद प्रेसवार्ता में बांग्लादेश कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने पहले टेस्ट में विफल रहे शीर्ष क्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि एक मैच के प्रदर्शन से उनकी आलोचना नहीं कर सकते।
विज्ञापन

हालांकि, हम उनके पहले मैच में प्रदर्शन न कर पाने से निराश जरूर हैं लेकिन उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट में अपनी लय हासिल कर लेंगे। रही बात बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के आर्डर को रखने की तो उसका फैसला पिच और यहां की कंडीशन देखने के बाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- हम केवल खेलने पर ध्यान दे रहे हैं
भारत में बांग्लादेश टीम के खेलने का काफी विरोध हो रहा। इसको देखते हुए सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सुरक्षा के बारे में हमने यहां किसी से कोई चर्चा तक नहीं की है। यहां हमें कोई खतरा नहीं है। यह बीसीसीआई का मामला है, हम केवल खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।

शाकिब ने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया
पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन की फार्म और उनके खेलने पर उठे संशय को लेकर कोच ने कहा कि मुझे न तो फिजियो और न ही शाकिब ने अपनी किसी परेशानी के बारे में बताया है। इसलिए उनके न खेलने वाली कोई बात हीं नहीं। वह दूसरे टेस्ट के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं उनकी फार्म के बारे में उन्होंने कहा कि हमें उनके ओवरऑल प्रदर्शन को ध्यान में रखना चाहिए।

विकेट फाइनल होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
साथ ही, पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी उनके प्रदशर्न अच्छा रहा है।  ग्रीनपार्क की पिच के बारे में उन्होंने कहा कि यहां के ग्राउंड्समैन ने दो पिच बनायी है लेकिन मैच के लिए विकेट फाइनल नहीं किया है। कल विकेट फाइनल होने के बाद ही पिच पर कुछ बोला जा सकता है।

तीन स्पिनर हमारी स्ट्रेंथ हैं
विकेट पर हरी घास के बारे में उन्होंने कहा कि यहां ऐसी विकेट देखकर मुझे कोई आर्श्चय नहीं हुआ। पिछले टेस्ट में भी हम तीन स्पिनर के साथ उतरे थे, क्योंकि यह हमारी स्ट्रेंथ हैं। इससे हम भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि, कल विकेट फाइनल होने के बाद हम अंतिम एकादश का फैसला करेंगे।

भारत के खिलाफ उसी के देश में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है
दूसरे टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के मनोबल के बारे में कोच ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं। हम केवल उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार खेलने को प्रेरित कर सकते हैं। हालांकि पिछले मैच से हमें काफी सीखने को मिला है। पिछली गलितयों से बचने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ उसी के देश में खेलना वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। दूसरे टेस्ट में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश कर सीरीज ड्रा कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed