फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs BAN: Bumrah took Rahim's wicket on the fourth day

IND vs BAN: मैच शुरू होते ही तालियों-सीटियों से गूंजा स्टेडियम, चौथे दिन बुमराह ने चटकाया रहीम का विकेट

Mon, 30 Sep 2024 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Sep 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
IND vs BAN: Bumrah took Rahim's wicket on the fourth day
टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन पार्क स्टेडियम में सोमवार को भारत व बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश को चाैथा झटका बुमराह ने दिन के छठवें ओवर में दिया। उन्होंने बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मुश्तिफिकुर रहीम को 41वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन वापस भेजा। आउट होने से पहले मुश्तिफिकुर रहीम ने  32 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों के साथ 11 रन की पारी खेली। भारत के नजरिए से यह टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


यदि बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर क्लीप स्विप करना है, तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में पहले पायदान पर रहेगा सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन धूप निकलने के चलते स्टेडियम में मैच देखने को आने वाले दर्शकों की भीड़ रही। लोग सुबह से ही लाइन में लगना प्रारंभ हो गए और जैसे ही सुबह 8 बजे प्रवेश प्रारंभ हुआ तो दर्शकों ने स्टेडियम के अंदर जाते ही अपने चहेते खिलाड़ियों का उत्साह सीटी बजाकर और भोंपू बजाकर किया।
विज्ञापन

साथ ही दर्शक विराट व रोहित के शानदार फिल्डिंग करने पर उनका नाम लेकर शोर करते दिखे। वहीं, दूसरी ओर चौथे दिन का पहला ओवर बुमराह ने किया। इसके बाद दूसरी छोर पर आकाशदीप ने गेंदबाजी में उनका साथ दिया। चौथे दिन के छठवें ओवर की गेंद पर बुमराह ने मुश्तिफिकुर रहीम को बोल्ड कर बांग्लादेश को सबसे बड़ा झटका दिया, उस समय बांग्लादेश का स्कोर 112 रन था। इसके बाद बल्लेबाजी को मोमिनुल का साथ देने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजी लिट्टन दास मैदान पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed