{"_id":"6176723ad0014b7f4f31b8c3","slug":"increased-water-level-of-ganga-alert-issued-in-kanpur-and-surrounding-districts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा का बढ़ा जलस्तर: कानपुर और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी, शुक्लागंज में सड़क पर चल रही नावें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का बढ़ा जलस्तर: कानपुर और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी, शुक्लागंज में सड़क पर चल रही नावें
Mon, 25 Oct 2021 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद नरौरा से 7.74 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से रविवार को कानपुर और शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। इससे कटरी में फसलें जलमग्न हो गईं और मोहल्लों में पानी घुसने से क्षेत्र में नावें चल रही हैं। लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं।
स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डीएम रवींद्र कुमार कटरी के रविदास नगर पहुंचे। एडीएम और एसडीएम को पल-पल का अपडेट देने के निर्देश दिए। कानपुर में गंगा के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। 21 अक्तूबर को नरौरा बांध से 2.04 लाख, 22 को 2.33 लाख, 23 को 2.03 लाख्र,1.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से रविवार दोपहर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर को पार कर गया।
देरशाम आठ बजे यह 112.16 मीटर पर था। यह खतरे के निशान 113 मीटर से 84 सेमी दूर रह गया है। जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के मोहल्ला कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, चंपापुरवा कटरी, गगनीखेड़ा समेत कटरी इलाका प्रभावित हुआ है। पानी मोहल्लों में घुसने से गलियां जलमग्न हो गई हैं। इससे कुछ मोहल्लों में आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मोहल्लों में कटान से हड़कंप
कटरी के रविदास नगर, इंदिरा नगर, शक्ति नगर के तटीय इलाकों में कटान से हड़कंप मचा है। निरीक्षण के लिए रविदास नगर पहुंचे डीएम ने लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही एडीएम राकेश सिंह और एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह को निर्देश दिया कि नगर पालिका में बाढ़ राहत शिविर बनाएं और निगरानी के लिए बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दें।

अभी और बढ़ेगा जलस्तर
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर में एक-दो दिन और बढ़ोतरी होगी। नरौरा बांध से और पानी छोड़ा गया है, जो सोमवार तक आ सकता है। प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वहीं कटान के चलते मकान गिरने के भय से रविदास नगर के चंद्रशेखर, सुरेश और रमेश अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ दिव्यांश पटेल, ईओ नगर पालिका गंगाघाट नरेंद्र मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
डीएम के निर्देश के बाद भी बाढ़ चौकी रही बंद
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा था कि मिश्रा कॉलोनी स्थित बाढ़ चौकी को खोलकर वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि जलस्तर पर निगाह रखी जा सके। इसके बाद भी बाढ़ चौकी पर ताला लगा रहा।शुक्लागंज सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने डीएम रवींद्र कुमार से मुलाकात कर कहा कि सपा सरकार के दौरान गंगा बैराज से जाजमऊ गंगापुल तक तट बंध का प्रस्ताव पास हुआ था। सरकार बदली तो काम अटक गया। मांग की कि उस पर फिर से गौर किया जाए, ताकि हर साल कटान की समस्या से लोगों को बचाया जा सके। डीएम ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बैराज अप और डाउन स्ट्रीम में भी बढ़ा जलस्तर
कानपुर गंगा का जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ने से रविवार को बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए। केंद्रीय जल आयोग के शुक्लागंज स्थित स्टेशन पर रात आठ बजे गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 112.16 मीटर दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे यह 112.04 मीटर पर था। गंगा बैराज अप स्ट्रीम में जल स्तर 113.40 मीटर और डाउन स्ट्रीम में 113.16 मीटर रहा। बैराज की अप स्ट्रीम में सुबह आठ बजे जलस्तर 113.27 मीटर था। अधिकारियों ने बताया कि नरौरा से एक लाख 24 हजार 913 क्यूसेक, हरिद्वार से 42 हजार 510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद गंगा बैराज से डाउन स्ट्रीम में दो लाख 60 हजार 929 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।