{"_id":"5e6db05f8ebc3ea7d36fee84","slug":"increased-air-humidity-increases-the-risk-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हवा में नमी बढ़ने से कोरोना का अधिक खतरा, पिछले दो दिनों से नमी में हो रहा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हवा में नमी बढ़ने से कोरोना का अधिक खतरा, पिछले दो दिनों से नमी में हो रहा इजाफा
Sun, 15 Mar 2020 10:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से भी कोरोना जैसे वायरस की सक्रियता में इजाफे की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन और दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव है। इससे हवा में नमी बनी हुई है।
शुक्रवार को रात में हवा की नमी 24 प्रतिशत बढ़कर 77 प्रतिशत पहुंच गई थी। वहीं शनिवार को दिन में 24 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ यह 96 प्रतिशत हो गई। अगले पांच दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि नमी में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला 18 मार्च तक ज्यादा रहने की संभावना है। इसके बाद कड़ी धूप हो सकती है।
वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस की संख्या में ज्यादा बढ़ोत्तरी होती है। नमी बढ़ने के कारण ही छींक, सर्दी, जुकाम की शिकायतें बढ़ती हैं। तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस होने के दौरान इस तरह की दिक्कत खत्म हो जाती है। - डॉ. विशाल गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक