{"_id":"edcd15ecbef3c1a8aa89dc57e3808426","slug":"increase-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में बढ़ा, तीन दिन में गिरा सोना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में बढ़ा, तीन दिन में गिरा सोना
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार 40 दिन से महंगा हो रहा सोना बीते तीन दिनों में डेढ़ हजार रुपये सस्ता हुआ है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और कमी आने के आसार हैं। सोने के भाव में गिरावट के पीछे शेयर मार्केट में आए उछाल को भी कारण माना जा रहा है।
नवंबर माह में धनतेरस के आसपास 25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिकने वाले सोने कीमत में जनवरी कीशुरुआत में तेजी शुरू हुई। देखते देखते इसकी कीमत में चार हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो गई। चार दिन पहले 12 फरवरी को सोने की कीमत 30,000 रुपये तक पहुंच गई थी।
यह बीते एक साल में कीमत का उच्चतम स्तर था। ग्लोबल मार्केट में आई तेजी की वजह से इसके भाव बढ़े थे। अब ग्लोबल मार्केट में गिरावट शुरू हुई तो सोने के भाव फिर से गिरने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 400 रुपये, सोमवार को 600 रुपये और मंगलवार को 500 रुपये गिरकर 28450 रुपये पर पहुंचा है। इस तरह से तीन दिनों में इसकी कीमत में 1550 रुपये की गिरावट आई है।