RAID: अायकर अधिकारियाें ने पकड़ी दस कराेड़ की हेराफेरी, लगातार दूसरे दिन जांच पड़ताल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान आयकर निदेशक (जांच) अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर बुधवार को 200 से ज्यादा आयकर अफसरों ने मॉडल टेनरी के मालिक मरघूप आलम और सुल्तान टेनरी समूह के मालिक तनवीर व तौफीक आलम के 18 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। ये सभी ठिकाने कानपुर के जाजमऊ और उन्नाव के बंथर में स्थित हैं।
गुरुवार को कारोबारियों के दोनों शहरों में 10 ठिकानों पर जांच जारी रही। करीब 40 घंटे की जांच में आयकर अफसरों को कारोबारियों के ठिकाने से बेशुमार दौलत मिली है। इनमें बीएमडब्लू, ऑडी, मर्सडीज, जगुआर, पोर्श, हमर, लैम्बॉर्गिनी जैसी 32 कारें मिली हैं। इन कारों की कीमत 50 लाख से पांच करोड़ रुपये तक है। आयकर अफसर इनकी वास्तविक कीमत का आकलन कर रहे हैं।
इसके अलावा कारोबारियों के घरों से कुल 12.30 किलो सोना मिला है। इसमें ज्वैलरी और ठोस सोना शामिल है। दो हजार रुपये के नोट में करीब 93 लाख रुपये कैश भी मिला है। आयकर अफसरों ने पूछताछ के लिए मरघूप आलम को तलब किया है, लेकिन घरवालों ने इनके विदेश में होने की बात कही है। यह जांच संयुक्त आयकर निदेशक अमरेश तिवारी, उप निदेशक वेद प्रकाश, सहायक निदेशक केके मिश्रा, डॉ. सौरभ आनंद की अगुवाई में हो रही है।