फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   income tax raid in kanpur leather businessman

टेनरी संचालकों की अघाेषित अाय देखकर उड़े आयकर अफसरों के हाेश

Sun, 13 May 2018 04:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 May 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
income tax raid in kanpur leather businessman
डेमाे पिक
शहर के बडे़ चमड़ा कारोबारियों में शुमार मॉडल और सुल्तान टेनरी के संचालकों ने शनिवार को आयकर अफसरों के सामने 55 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही जांच टीम टेनरी संचालकों के सभी ठिकानों से लौट गई है।
विज्ञापन


प्रधान आयकर निदेशक (जांच) अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर बुधवार को 200 से ज्यादा आयकर अफसरों ने मॉडल टेनरी के मालिक मरघूप आलम और सुल्तान टेनरी समूह के मालिक तनवीर व तौफीक आलम के 18 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। ये सभी ठिकाने कानपुर के जाजमऊ और उन्नाव के बंथर में स्थित हैं।
विज्ञापन


80 घंटे चली जांच में आयकर अफसरों को कारोबारियों के ठिकाने से बेशुमार दौलत मिली है। अफसर इनकी संपत्तियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि कारोबारियों के सभी परिसरों से जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच जारी रहेगी। इनमें बड़ी अनियमितताएं मिलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेनरी संचालकों ने शुुरुआती जांच में 55 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकारी है। लॉकर, संपत्तियों के कागजातों की जांच में अनियमितता मिलने पर टैक्स की वसूली, जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।  अभी तक12.50 किलो सोना, 96 लाख रुपये कैश, 32 महंगी विदेशी कारें, 06 संपत्तियों के कागजात, 05 लॉकर बरामद हाे चुके हैं। 


सुल्तान कंपाउंड में टेनरी संचालक के भाई महताब आलम का बंद कमरा शनिवार को खोला गया। पूरे कमरे की तलाशी में तीन लाख रुपये कैश मिले। उधर, मरघूप आलम का एक भाई मोहिद आलम शुक्रवार को रात को विदेश से लौट आया। अफसरों ने सुबह उससे पूछताछ की। दो अन्य भाइयों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed