फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax raid ends Akhilesh Yadav close Pumpi Jain and perfume merchant fojan

Kannauj IT Raid: पम्पी जैन के रिटार्नों की कुंडली खंगालेंगे फौजान के खोले जाएंगे लॉकर

Wed, 05 Jan 2022 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jan 2022 11:38 AM IST
सार

आयकर विभाग ने 31 दिसंबर को पम्पी जैन के कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के 35 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। इसके बाद से लगातार कार्रवाई चल रही थी। जांच में मुंबई के आवास से दो करोड़ कैश निकला था। 

विज्ञापन
Income tax raid ends Akhilesh Yadav close Pumpi Jain and perfume merchant fojan
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के ठिकानों पर आयकर की रेड खत्म हो गई। इसके अलावा इत्र कारोबारी फौजान के यहां पर भी छापे की कार्रवाई खत्म कर दी गई। वहीं आयकर अफसर इनके पिछले सालों के रिटर्नों का मिलान करेंगे। लॉकर भी जल्द खोले जाएंगे।  
विज्ञापन


आयकर विभाग ने 31 दिसंबर को पम्पी जैन के कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के 35 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। इसके बाद से लगातार कार्रवाई चल रही थी। जांच में मुंबई के आवास से दो करोड़ कैश निकला था। 
विज्ञापन


इसके अलावा कन्नौज स्थित आवास से 50 लाख कैश, सौ किलो चांदी और 30 लाख के सोने के गहने मिले थे। चांदी की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख है। दुबई में इनका एक विला भी जांच में सामने आया है। हालांकि यह किसके नाम है और कैसे खरीदा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच-पड़ताल अफसर कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात को टीमें पम्पी जैन को लेकर कन्नौज गईं थीं। उन्हें वहीं पर छोड़कर लौट आई थी। सूत्रों ने बताया कि टीमों ने बड़े पैमाने पर इनके आवास, कार्यालय और कारखानों से दस्तावेज जुटाए हैं। 

कंप्यूटर की हार्ड डिस्क आदि भी जब्त की है। बताया गया कि इनके पुराने आयकर रिटर्नों आदि का मिलान किया जाएगा। वहीं मलिक परफ्यूमर्स के संचालक फौजान के यहां चार लॉकर मिले हैं। जिन्हें जल्द खोला जाएगा। फौजान के यहां 3.5 करोड़ कैश और डेढ़ करोड़ के गहने और दिल्ली की फ्रेंडस कालोनी में तीन फ्लैट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed