फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax officers caught Rs 10 crore Disturbance

Raid में इनकम टैक्स अधिकारियों ने पकड़ी 10 करोड़ की गड़बड़ी

Fri, 11 May 2018 12:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 May 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Income Tax officers caught Rs 10 crore Disturbance
डेमाे पिक
कानपुर और उन्नाव में इनकम टैक्स विभाग के छापों की पड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में दस करोड़ के टैक्स भुगतान की गड़बड़ी सामने आई है। श्रमिकों की मजदूरी में भी बडे़ स्तर पर हेरफेर पकड़ में आया है। 
विज्ञापन

उन्नाव यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र बंथर की मॉडल टेनरी में बुधवार सुबह आयकर विभाग की शुरू हुई सघन पड़ताल बृहस्पतिवार रात तक जारी रही। करीब 30 घंटे से अधिक से चल रही जांच पड़ताल से औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को आयकर अधिकारी फैक्ट्रियों के गेट बंद कराकर कागजी अभिलेखों की सघन पड़ताल में जुटे रहे। इस दौरान आयकर अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम ने पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट से करीब पांच घंटे गहन पूछताछ की। पूरी जांच दो साल में बड़े स्तर पर मॉडल टेनरी समूह के बढ़े टर्नओवर पर केंद्रित रही। आयकर की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप रहा। कई फैक्ट्री के मालिकान आयकर विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed