फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   income tax department investigate bank account of students and colleges

पुराने नोट बदलने वाले कॉलेज और स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट की जांच शुरू

Sat, 06 May 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
income tax department investigate bank account of students and colleges
डेमो पिक
नोटबंदी के दौरान बैंक में पुराने नोट जमा करने वाले कॉलेज और वहां स्टूडेंट्स के खातों की जांच इनकम टैक्स ड‌िपार्टमेन्ट शुरु कर रहा है। इसके ल‌िए स्पेशल टीमें बनाकर अलग-अलग बैंकों के डेटेल जुटाये जा रहे हैं। कानपुर शहर के नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य शैक्षिक न ट्रेनिंग संस्थानों के खाते आयकर विभाग के रडार पर हैं। बीते साल आठ नवंबर को हुई नोटबंदी के दौरान छात्रवृत्ति खातों में बड़ी रकम जमा होने और संदिग्ध लेन-देन पर आयकर विभाग ने कॉलेजों-संस्थानों के छात्रों के खातों की डिटेल समाज कल्याण विभाग से मांगी है। विभाग ने 72 कॉलेजों-संस्थानों के 1951 खातों की डिटेल आयकर विभाग को भेज दी है। 
विज्ञापन


विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से छात्रों को छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति दी जाती है। यह रकम छात्रों की संख्या और पाठ्यक्रमों की फीस के अनुसार कॉलेजों के खातों में भेज दी जाती है। वहां से इसे स्टूडेंट के खातों में भेजा जाता है। आरोप हैं कि नोटबंदी के बाद इन कॉलेजों-संस्थानों ने छात्रवृत्ति के खातों का इस्तेमाल कालेधन को सफेद करने में किया। इसमें बैंक अफसरों की भी संलिप्तता की बात सामने आ रही है। शहर में भी कुछ इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेजों में ऐसा खेल होने का खुलासा हुआ था। छात्रवृत्ति के खातों से पुराने 500 और 1000 के नोटों को ठिकाने लगाने की सूचना पर आयकर विभाग ने इन खातों की डिटेल समाज कल्याण विभाग से मांगी थी। समाज कल्याण विभाग अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा ने बताया कि आयकर विभाग की ओर से मांगी गई छात्रवृत्ति के खातों की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


कई छात्र लगा चुके आरोप
बीते दिनों शहर के कई कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम हड़प लेने का आरोप लगाया था। इस मामले की शिकायत समाज कल्याण विभाग और सीडीओ से की थी। इस पर सीडीओ अरुण कुमार ने लीड बैंक मैनेजर को कॉलेजों के खातों की जांच के लिए पत्र भेजा था। लीड बैंक मैनेजर ने संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की थी। इस जांच के दायरे में चार बैंकों की शाखाएं और 20 से अधिक कॉलेज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed