फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   income tax department focused on two million dipositer

दो लाख रुपये से अधिक के नोट जमा करने वालों की शामत

Thu, 10 Nov 2016 12:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
income tax department focused on two million dipositer
डेमो

बैंकों में गुरुवार को हजार व पांच सौ रुपये के नोटों को जमा करने की शुरुआत होगी। रुपये जमा करने की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है लेकिन खास बात ये होगी कि दो लाख रुपये से अधिक के नोट जमा करने वालों का डाटा आयकर विभाग भी पहुंचेगा। पांच लाख रुपये से अधिक के नोट जमा होने की जानकारी विभाग को तत्काल दी जाएगी। सरकार के स्तर पर आयकर विभाग और बैंकों के बीच यह तय हुआ है। 

विज्ञापन

 

आयकर और बैंकिंग से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि यह घबराने वाली बात नहीं है। जिन्होंने ईमानदारी से धन जमा किया है उन पर किसी तरह की आंच नहीं आनी, लेकिन रुपये का हिसाब न दे पाने वाले मुश्किल में पड़ सकते हैं। सरकार ने बच निकलने के सारे रास्ते बंदकर दिए हैं। अधिकारी बताते हैं कि डाटा माइनिंग के जरिये सूचनाएं पहले भी जाती थीं लेकिन अब रीयल टाइम पर जानकारी देने को कहा गया है ताकि समय रहने ही पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जा सके।  

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed