फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inauguration of shaheed captain ayush yadav setu

डिप्टी सीएम कल करेंगे ‘शहीद कैप्टन आयुष यादव सेतु’ का उद्घाटन

Mon, 08 May 2017 03:08 PM IST
आकाश द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
आकाश द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
inauguration of shaheed captain ayush yadav setu
कैप्टन शहीद आयुष यादव सेतु

कुपवाड़ा में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव के नाम पर कानपुर साउथ में गोविंदपुरी के पास बने नये पुल का उद्घाटन मंगलवार को होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या इस पुल का उद्घाटन करने वाले हैं। सोमवार को पुल के उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों से चलती रहीं। बताते चलें कि शनिवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान पुल में कई जगहों पर घटिया निर्माण की पोल खोलते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों को जमकर फटकार लगाई थी। यही नहीं उन्होंने खुद अलग-अलग जगह पर नये पुल की हालत देखी तो पता चला कि तारकोल और गिट्टियां अभी से निल रही हैं। स्लैब की भी हालत उस समय सही नहीं थी। जिससे ये संभावना जताई जा रही थी कि पुल के उद्घाटन की डेट शायद और आगे भी बढ़ सकती है। लेकिन डीएम की डांट का असर ये रहा कि तेजी से पुल की मरम्मत कराई गई। दोबारा गिट्टियां और तारकोल बिछाया गया। 

विज्ञापन

 

 



 

शहीद आयुष के माता-पिता भी होंगे मौजूद

inauguration of shaheed captain ayush yadav setu
कैप्टन शहीद आयुष यादव सेतु के पास लगीं होर्डिंग्स
पुल का नाम कुपवाड़ा शहीद आयुष यादव के नाम पर रखा गया है। शहीद के मात-पिता भी पुल के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी बड़े नेता और विधायक भी आ रहे हैं।  पुल के खंभों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बैनर-पोस्टर लग चुके हैं। पुल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पीएनबी बैंक फर्नीचर मार्केट की तरफ से मंच बनाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में डिप्टी सीएम करेंगे समीक्षा बैठक

inauguration of shaheed captain ayush yadav setu
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
शहीद आयुष यादव पुल के  उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री नौ मई को लखनऊ से सुबह नौ बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से कानपुर के लिए आएंगे। सबसे पहले वह शहीद आयुष यादव के डिफेंस कालोनी लालबंगला स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद गोविंदपुरी पुल का उद्घाटन करेंगे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि पुल के उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों के संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे फर्रुखाबाद जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed