फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inappropriate remarks on social media on sp patron, complain

सपा संरक्षक पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, दी तहरीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
inappropriate remarks on social media on sp patron, complain
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। सोशल मीडिया पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। टिप्पणी करने वाला शख्स आजमगढ़ है, इसलिए उन्होंने डीआईजी आजमगढ़ से भी शिकायत कर तहरीर दी। दो दिन पहले सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी को लेकर फेसबुक पर एक युवक ने टिप्पणी की। जब एक युवती ने इसका विरोध किया तो उसके बारे में भी अश्लील बातें कर धमकी दी। नीलम रोमिला सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए उन्होंने तहरीर दी है। आजमगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीआईजी आजमगढ़ को व्हाट्सएप पर तहरीर भी भेजी है। सीएम पर की टिप्पणी, शांतिभंग में चालान कल्याणपुर क्षेत्र में समद खान नाम के युवक ने सीएम पर अभद्र टिप्पणी की। ट्विटर पर शिकायत के बाद आलाधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिये। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि आरोपी के  खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी। लिहाजा आरोपी समद खान का शांति भंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed