{"_id":"5d7bd6bc8ebc3e015c0ca650","slug":"in-unilateral-love-the-woman-was-stabbed-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्रेम में महिला को चाकू से गोद किया लहूलुहान, चीख-पुकार सुनकर लग गई लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्रेम में महिला को चाकू से गोद किया लहूलुहान, चीख-पुकार सुनकर लग गई लोगों की भीड़
Fri, 13 Sep 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा में एकतरफा प्रेम में पागल शादीशुदा युवक ने शुक्रवार दोपहर घर में घुसकर महिला को चाकू मारकर लहूलुहान कर डाला। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी के पहुंचने पर युवक भाग गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
कर्रही निवासी महिला ने बताया कि दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में वह नौकरी करती थी। वहीं पर परेड निवासी नौशाद पठान क्वालिटी इंचार्ज है। नौशाद आए दिन बहाने से बुलाकर छेड़छाड़ करता था। लोकलाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
शादीशुदा होने के बावजूद नौशाद पांच माह पूर्व शादी का दबाव बनाने लगा। आखिर में तंग आकर नौकरी छोड़ दी। मोबाइल नंबर तक बदल दिया, लेकिन उसने परेशान करना नहीं छोड़ा। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब जबरन घर में घुसकर चाकू से हमला किया, जिसमें दोनों हाथ जख्मी हो गए। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।