फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the Chinmayananda case, Congressmen going to justice for the victim beat up the police

यूपी: चिन्मयानंद प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने जा रहे कांग्रेसियाें ने पुलिस से की मारपीट

Mon, 30 Sep 2019 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
In the Chinmayananda case, Congressmen going to justice for the victim beat up the police
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चिन्मयानंद प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा में शाहजहांपुर जा रही कांग्रेस की महिला नेताओं और विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेहटागोकुल में गिरफ्तार 67 कांग्रेसियों को पुलिस लाइन में नजरबंद रखा गया तो शाहाबाद में पूर्व मंत्री समेत 10 को डाक बंगले में नजर बंद कर लिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह बेहटागोकुल पुलिस ने एक ट्रक रोड पर खड़ा करके शाहजहांपुर जाने वाली लाइन ब्लाक कर दी और थाना प्रभारी राकेश आनंद पुलिस फोर्स के साथ रोड पर आ गए। कुछ समय बाद मुख्यालय की तरफ से गुजरे कांग्रेसियों के काफिले को बेहटागोकुल पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन


 

In the Chinmayananda case, Congressmen going to justice for the victim beat up the police
हंगामा करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज कांग्रेस की महिला नेताओं ने थाने के सामने रोड पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ नागेश मिश्र के समझाने पर भी कांग्रेसी नहीं माने और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि जब पीड़िता ने बयान दे दिया है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही।

उन्होंने मांग की कि चिन्मयानंद पर बयान के आधार पर मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पीड़िता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस महिलाओं से सरकार डर गई है, इसलिए उनको पीड़िता के घर नहीं जाने दिया जा रहा है।

 

In the Chinmayananda case, Congressmen going to justice for the victim beat up the police
कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह लोध ने कहा की पदयात्रा को मंजूरी न देना दर्शाता है कि मौजूदा सरकार दोषियों को बचा रही है।

राष्ट्रीय महासचिव सवीना शफीक ने बेहटागोकुल से हरदोई पैदल मार्च करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। करीब एक घंटे रोड पर बैठने के बाद सीओ नागेश मिश्र ने धारा 144 की बात कहकर सभी महिला कांग्रेसियों को कस्टडी में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले गए। देर शाम सभी को एसडीएम राकेश गुप्ता की मौजूदगी में छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed