फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   in new year you can online vehicle registration

रजिस्ट्रेशन कहीं का, एक क्लिक पर होगा रिन्यू

Sun, 14 Dec 2014 03:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 03:17 AM IST
विज्ञापन
in new year you can online vehicle registration
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन चाहे जिस प्रदेश का हो अब किसी भी आरटीओ में रिन्यू आसानी से हो जाएगा। इसके लिए लंबी चौड़ी कवायद करने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

नए साल से सभी डाटा ऑनलाइन होते ही आरटीओ में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से गाड़ी के कागजों के ट्रांसफर की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।
इससे गाड़ी का मालिक किसी भी प्रदेश का हो वह देश में कहीं भी गाड़ी आसानी से बेच सकेगा।
एआरटीओ प्रशासन एसके सिंह के अनुसार इस व्यवस्था पर पूरे देश में काम शुरू है। व्यवस्था लागू होने से लोगों को आसानी होगी और दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अभी क्या होता है
अभी तक यह हो रहा है कि यदि आपने अपनी कार का रजिस्ट्रेशन दिल्ली, राजस्थान या किसी भी राज्य से कराया है और, कानपुर में उसे रिन्यू कराना चाहते हैं, तो यह यहां के परिवहन विभाग के लिए मुश्किल काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में संबंधित राज्य के परिवहन विभाग जाकर ढेर सारी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं।

 सारथी साफ्टवेयर से हुआ संभव
परिवहन विभाग को एक छत के नीचे लाने वाली यह व्यवस्था सारथी नामक साफ्टवेयर से संभव हो पा रही हैं। इस साफ्टवेयर को देश के सभी राज्यों में परिवहन विभाग के डाटा संकलित करने के काम में लाया जा रहा है।

इससे कहीं का भी डीएल, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहनों के परमिट की स्थिति सभी कुछ किसी जगह बैठकर देखा जा सकेगा।

परिवहन विभाग में डाटा संकलित नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। नई व्यवस्था से बड़ी राहत मिलने वाली है। इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
- वीके सोनकिया संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed