फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Muslim areas SP anti poster

उपचुनाव हारते ही मुस्लिम क्षेत्रों में सपा विरोधी पोस्टर

Wed, 17 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
In Muslim areas SP anti poster

सहारनपुर के देवबंद में उपचुनाव में हुई सपा की हार का माहौल शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी तैयार किया जा रहा है। सपा सरकार में मुस्लिमों को हुए नुकसान को मुद्दा बनाकर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। टेनरी वालों को परेशान करने, परेड ग्राउंड की वक्फ संपत्ति पर सरकारी कब्जा कर मुस्लिम दुकानदारों को हटाने समेत तमाम मुद्दों पर सपा को घेरने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


सीसामऊ, आर्य नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, मोहम्मद अली पार्क, शफियाबाद चौराहा, रूपम चौराहा, बाबूपुरवा, सुजातगंज, जाजमऊ आदि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


तापून मुस्लिमीन कमेटी कानपुर की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं और इसमें नवाब अली, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद राशिद अनवर, मोहम्मद कपिल जायसी, मोहम्मद मुस्लिम और मोहम्मद नावेद के नाम छपे हैं। पोस्टर लगाने वाली संस्था नामचीन नहीं है और न ही पोस्टर में छपे नामों की पहचान हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पोस्टरों को देखने और पढ़ने वालों की भीड़ उमड़ रही है और चर्चाएं हो रही हैं। मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट करने और अगले चुनाव में ताकत दिखाने की अपील की है। पोस्टरों में समाजवादियों से सवाल है कि क्या मुसलमानों ने इसलिए विधानसभा चुनाव में वोट दिया था कि सरकार ताकत का दुरुपयोग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed