{"_id":"6acbf2fbe495cddb350edb70","slug":"in-modern-garbage-depots-some-lack-machinery-while-others-lack-electricity-kanpur-news-c-362-1-ka11006-158446-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आधुनिक कूड़ा घरों में कहीं मशीन नहीं तो कहीं बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आधुनिक कूड़ा घरों में कहीं मशीन नहीं तो कहीं बिजली
विज्ञापन
सड़क पर फैला कूड़ा।
- फोटो : संवाद
कानपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को खुले कूड़ेघर से मुक्ति दिलाने के लिए बनाए गए सॉलिड वेस्ट स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशनों (आधुनिक कूड़ा घर) के बुरे हाल हैं। कहीं शटर बंद हैं तो कहीं मशीन ही नहीं हैं। वहीं, बिजली से संचालित होने वाले कूड़ा घर में कनेक्शन तक नहीं हैं। इससे अभी भी खुले में कूड़ा डाला जा रहा है।
कानपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 12 करोड़ रुपये से शहर में अलग-अलग स्थानों पर करीब 90 आधुनिक कूड़ा घर बनाए गए हैं। एक कूड़ा घर के निर्माण में करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए। मेसर्स श्रीराम इंफ्रा ने अधिकांश का निर्माण कराया। योजना के तहत खुले कूड़ाघरों को खत्म कर स्मार्ट तरीके से कूड़े का निस्तारण करना था लेकिन करीब तीन साल बाद भी कूड़ा घर का संचालन पूरी तरह शुरू नहीं हो सका है। शहर के 110 वार्डों में बदहाल पड़े इन कूड़ा घर की शिकायतें लगातार की जा रही हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा है।
गोविंदनगर... आधुनिक कूड़ा घर में कनेक्शन नहीं, पार्क में होता डंप
गोविंदनगर रामलीला मैदान के सामने आधुनिक कूड़ा घर बना है। इसके बाद पार्क में कूड़ा डंप हो रहा है। ढाई साल पहले बने कूड़ा घर पर आज भी बिजली कनेक्शन व जनरेटर नहीं है। पार्षद नवीन पंडित का आरोप है कि ज्यादा दबाव बनाओ तो कभी-कभी गार्बेज मशीन चलाते हैं। प्राइवेट संचालक सिल्ट, पेड़ की कटिंग, मलबा नहीं लेता है। मजबूरन सफाई कर्मी रामलीला मैदान में ही कूड़ा डंप कर रहे हैं। अब रामलीला शुरू हुई तो अधिकारियों से कहकर मैदान से कूड़ा हटवाया है लेकिन कुछ दिन में फिर वही स्थिति हो जाएगी।
विज्ञापन
संकरी गली में बिना सर्वे बना दिया कूड़ा घर
वार्ड-08 के ब्रह्मदेव चौराहे के आगे मामा समोसे वाली संकरी गली में आधुनिक कूड़ा घर बना दिया गया। संकरी गली की वजह से यहां आज तक मशीन नहीं पहुंच सकी। यहां बड़ी गाड़ियां भी नहीं जा पाती हैं। पार्षद मंजू पाल ने बताया कि बिना जानकारी के ही गलत स्थान पर आधुनिक कूड़ा घर बना दिया गया जिससे लोगों को इसका लाभ ही नहीं मिला।
अभी भी खुले में पड़ा रहा कूड़ा
शहरभर में सार्वजनिक स्थानों पर बने खुले कूड़ाघरों से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वालों का जीना दुश्वार है। फजलगंज में शताब्दी ट्रैवल्स के सामने, गीतानगर क्रॉसिंग से गुरुदेव पैलेस जाने वाले मार्ग पर, तात्याटोपे नगर बर्रा में सीएचएस स्कूल के सामने, रेलबाजार सहित शहर के कई स्थानों पर अभी भी खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। इलाकाई लोगों ने इन कूड़ाघरों को बंद करने या कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की है।
एक वार्ड में दस स्टेशन, छह बंद
आवास विकास, कल्याणपुर के वार्ड-23 में तो नगर निगम की ठेकेदार कंपनी ने 10 आधुनिक कूड़ा घर बना दिए लेकिन आज भी यह पूरी तरह से बंद हैं। वार्ड के नहर पटरी समर्पण हॉस्पिटल, अंबेडकरपुरम, संदीप चौहान की मूर्ति के पास और मामा तालाब के पास बना आधुनिक कूड़ा घर बंद हैं। सरायं में तो दो आधुनिक कूड़ा घर एक ही जगह बना दिए जिसमें से एक बंद है। पार्षद राम नारायन गौतम ने बताया कि महज चार आधुनिक कूड़ा घरों पर उपकरण लगाए गए। मेसर्स श्री राम इंफ्राटेक ने बेवजह आधुनिक कूड़ा घर बनाए हैं। शिकायत भी की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
वर्जन
शहरभर के सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें निर्माण से लेकर संचालन, कूड़ा उठान और निस्तारण तक की स्थिति देखी जाएगी। रिपोर्ट की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खुले कूड़ा घरों को बंद कराने का कार्य भी चल रहा है, उनकी जगह ट्रांसफर स्टेशन बनेंगे। -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त