{"_id":"624d68ecf873610732542607","slug":"in-mahoba-son-killed-his-mother-for-not-giving-liquor-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटा: शराब के लिए पैसे नहीं दिये, तो मां के साथ किया ऐसा, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटा: शराब के लिए पैसे नहीं दिये, तो मां के साथ किया ऐसा, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं
Wed, 06 Apr 2022 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 06 Apr 2022 03:48 PM IST
सार
महोबा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने शराब पीने के लिए रुपए ना देने पर अपनी मां को बेरहमी से मारा, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
महिला की मृत्यु के बाद रोता हुआ परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रूपये न देने पर कलयुगी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उसने पिता के साथ भी मारपीट की। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बसोरा गांव के चंद्रबली अनुरागी का पुत्र चंद्रशेखर शराब पीने का आदी था। आए दिन वह घर में शराब पीने के लिए रूपये मांगता था, जिसके लिए मारपीट करता रहता था। बुधवार को पुत्र ने अपनी मां से शराब पीने के लिए रूपये की मांग की। मां द्वारा रुपये ना देने पर उसने मां के साथ मारपीट की और गला दबाकर जीभ निकालने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी तेज बहादुर और थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने गांव जाकर मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है और तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन