{"_id":"5ee4fe92c2424a4fe2103bdf","slug":"in-kanpur-the-mob-beat-up-the-inspector-and-threw-stones-at-the-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लॉकडाउन में भीड़ जुटाने से दरोगा ने रोका तो पीटा, किया चौकी पर पथराव, शहर में लागू है कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लॉकडाउन में भीड़ जुटाने से दरोगा ने रोका तो पीटा, किया चौकी पर पथराव, शहर में लागू है कर्फ्यू
Sat, 13 Jun 2020 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर में शुक्रवार रात भीड़ लगाने से रोकने पर युवकों ने अशोक नगर चौकी इंचार्ज को पीटा। इसके बाद चौकी पर पथराव कर दिया। मौके पर फोर्स के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकले।
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बवाल, लॉकडाउन व रात कर्फ्यू के उल्लंघन समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। कोरोना संक्रमण के चलते रात नौ से सुबह पांच बजे तक लोगों पर बाहर निकलने पर पाबंदी है।
अशोक नगर में शुक्रवार रात राहुल ने भीड़ इकट्ठा कर रखी थी। नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि चौकी इंचार्ज दरोगा संजय शुक्ला के फटकारने पर राहुल ने साथियों संग गालीगलौज कर उन्हें पीटने लगा।
विज्ञापन
इस पर वह भागकर चौकी पहुंचे तो सभी ने चौकी पर पथराव किया। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपियों की धरपकड़ के लिए करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द सभी को जेल भेजा जाएगा।