फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur dehat, the spies flouted the code of conduct, responsible silence

कानपुर देहात में सपाइयों ने आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां, जिम्मेदार मौन

Sun, 30 Jan 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
In Kanpur dehat, the spies flouted the code of conduct, responsible silence
कानपुर देहात। माती स्थित सपा के पार्टी कार्यालय के बाहर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। पार्टी के तीन प्रत्याशी नामांकन कराने आए थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक गाड़ियां लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

इससे सर्विस लेन में कारों की लंबी लाइन लग गई। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर मुख्यालय जाने वाले मुख्य रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मी मौन बने रहे।
नामांकन में कोई जुलूस निकालने व प्रदर्शन करने में रोक है। आचार संहिता पालन कराने के लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके बावजूद सपा कार्यालय में शनिवार पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन

अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर व सिकंदरा विधान सभा के प्रत्याशी नामांकन कराने पहुंचे थे। नामांकन से पहले तीनों प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पहुंचे। इससे पार्टी कार्यालय में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास से अधिक कारें कार्यालय के बाहर सर्विस लेन में खड़ी रहीं। पास में मुख्यालय जाने के मुख्य रास्ते में पुलिस बैरीकेडिंग करके चेकिंग कर रही थी।
इसके बाद भी पुलिस की नजर सपा कार्यालय के बाहर लगी भीड़ पर नहीं पड़ी। कार्यकर्ता कार्यालय में नारेबाजी करते रहे।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र होने की जानकारी नहीं हुई। अगर ऐसा है तो जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed