फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur dehat, polling will be held on February 20 in the third phase, 13.21 lakh voters will choose their government

कानपुर देहात में तीसरे चरण में 20 फरवरी को होगा मतदान, 13.21 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
In Kanpur dehat, polling will be held on February 20 in the third phase, 13.21 lakh voters will choose their government
अधिसूचना लगने की जानकारी देते डीएम जेपी सिंह मौजूद एडीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा सामान्य चुनाव 2022 के लिए कानपुर देहात में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 13.21 लाख मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में दी। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए जिले में कुल 1136 मतदान केंद्र व 1651 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 406 मतदेय स्थल, अकबरपुर-रनियां में 401, सिकंदरा में 420 व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 424 मतदेय स्थल हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख 21 हजार 487 मतदाता हैं। जिनमें 706326 पुरुष व 615074 महिला व 87 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व के चुनावों को देखते हुए जिले के 184 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। विधानसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए रात से कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है।
आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव सकुशल संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
15 जनवरी तक रैली व जनसभा पर रोक
डीएम जेपी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए आयोग की आचार संहित प्रभावी हो गई है। जिसके चलते 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से रैली, जनसभा, नुक्कड़ नाटक आदि के आयोजन की मनाही रहेगी।

कहीं से भी निर्देशों का उल्लंघन होने की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आयोग के दिशा-निर्देश मिलने पर अमल में लाया जाएगा। आचार संहिता प्रभावी होने के चलते अब संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed