फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In 1936 GW Cole was SP of Farrukhabad

इंग्लैंड से नाना का स्मारक देखने आया नाती, 1936 में जीडब्ल्यू कोल फर्रुखाबाद के एसपी थे

Tue, 20 Nov 2018 08:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
In 1936 GW Cole was SP of Farrukhabad
पुलिस कर्मियों को जानकारी देते इंग्लैंड से आए माइकल क्लेव - फोटो : अमर उजाला
सन 1936 में फर्रुखाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात रहे इंग्लैंड के जीडब्ल्यू कोल की फतेहगढ़ पुलिस लाइन में स्मारक है। उनके नाती इंजीनियर माइकल क्लेव सोमवार को जिले में आए और पुलिस अधीक्षक के साथ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


इंग्लैंड से 15 दिन के भ्रमण कार्यक्रम पर भारत आए माइकल क्लेव ने पुलिस लाइन पहुंच कर एसपी संतोष मिश्रा से मुलाकात की। इसके बाद एसपी और एएसपी त्रिभुवन सिंह के साथ पुलिस लाइन में बने जीडब्ल्यू कोल के स्मारक पर पहुंच कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि जीडब्ल्यू कोल उनके नाना थे। 31 साल की आयु में उन्होंने आईपीएस की परीक्षा टॉप की थी। उनकी पहली तैनाती फर्रुखाबाद जिले में हुई थी। 
विज्ञापन


 

माइकल क्लेव ने बताया कि उनकी मां सूजन ने इसकी जानकारी दी थी...

In 1936 GW Cole was SP of Farrukhabad
पुलिस कर्मियों को जानकारी देते इंग्लैंड से आए माइकल क्लेव - फोटो : अमर उजाला
एक दिन सुबह तीन बजे मोहम्मदाबाद के पिपरगांव में एक मकान में कुछ लोगों के होने की जानकारी मिली। जीडब्ल्यू, कोल दो सिपाही और सब इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद को साथ लेकर वहां गए। मुठभेड़ में गोली चलने पर एसपी जीडब्ल्यू कोल और सब इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद की मौत हो गई थी। अंग्रेजी शासन में पुलिस लाइन में एसपी जीडब्ल्यू कोल की स्मारक बनवाई गई थी। 

माइकल क्लेव ने बताया कि उनकी मां सूजन ने इसकी जानकारी दी थी। इसी कारण वह नाना की स्मारक और वह स्थान जहां पर मौत हुई थी, देखने आए। उन्होंने बताया कि वह पांच भाई और एक बहन हैं। बहन इंग्लैंड में टीचर हैं। एक भाई केन्या में है। वह 15 दिन के लिए भारत भ्रमण पर आए हैं। मंगलवार को वह इंग्लैंड वापस चले जाएंगे। इस दौरान सीओ सिटी रामलखन सरोज, सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में रिक्रूटों की परेड भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed