फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Imran Pratapgarhi attacked the government by singing nazm

यूपी: कहां सोया है चौकीदार...नज्म गाकर इमरान प्रतापगढ़ी ने किया सरकार पर वार

Thu, 17 Feb 2022 01:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मशहूर शायर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की गद्दी गांधी के सिद्धांतों पर चलेगी या गोडसे की विचारधारा पर, इसका निर्णय जनता को करना है।

विज्ञापन
Imran Pratapgarhi attacked the government by singing nazm
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव के बीच सभी राजनीतिक दल अलग-अलग गाने बनवाकर अपना प्रचार और दूसरों पर वार कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उरई पहुंचे कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने एक नज्म पढ़कर सरकार पर हमला बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि - कहां सोया है चौकीदार, पेट्रोल ने सेंचुरी मार ली, गैस आठ सौ के पार....कहां सोया चौकीदार...। इसके साथ ही कई अन्य नज्में पेश कर विपक्षियों पर तंज कसते हुए तीर छोड़े।

विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मशहूर शायर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की गद्दी गांधी के सिद्धांतों पर चलेगी या गोडसे की विचारधारा पर, इसका निर्णय जनता को करना है। अब देश की गद्दी संविधान के हिसाब से चलेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ऐसा इंतजाम लेकर आई है। वह बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला खाबरी सोनकर के समर्थन में शहर के बजरिया में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी देश बेचने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को कम न आंका जाए, कोई भी सरकार बनेगी, उसे कांग्रेस का समर्थन लेना पड़ेगा। प्रियंका गांधी जब भी विकास या रोजगार की बात करती हैं तो भाजपा विषय को भटकाकर जाति और धर्म की बात करती हैं। प्रतापगढ़ी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शायरियां सुनाकर लोगों को खूब रिझाया। उरई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला खाबरी सोनकर,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, अयूब अंसारी, फैजानउल हक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed