{"_id":"5cd8fc28bdec22074e012a93","slug":"important-news-for-bus-and-train-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस व ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अभी 20 मई तक झेलनी पड़ेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अभी 20 मई तक झेलनी पड़ेगी दिक्कत
Mon, 13 May 2019 11:06 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पर चुनाव ड्यूटी में लगी बसों की वजह से पहले ही यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अब लखनऊ जाने वाली 10 मेमू निरस्त होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। पूर्वांचल की बसें कानपुर से न मिलने पर यात्री ट्रेनों से लखनऊ जाकर बसें पकड़ लेते थे।
अब लखनऊ जाने में भी दिक्कतें हो गई हैं। 250 बसों के कम होने से करीब 10 हजार यात्रियों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। बसों के न होने से फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, महोबा, हमीरपुर, बांदा, जालौन, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, लखनऊ के अलावा पूर्वांचल के शहर गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, जौनपुर, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, आने जाने वालों को ज्यादा परेशानियां हो रही हैं।

Trending Videos
रूट पर इक्का-दुक्का बसें चल रही हैं। जो बस यात्रियों को लेकर जाती है, वही बस जब तक वापस नहीं आती, दूसरी नहीं मिलती है। बसों के कम होने से यात्री मेमू से लखनऊ जाकर दूसरी बसें पकड़ते थे। खासकर पूर्वांचल की बसें लखनऊ से मिल रही हैं।
अब वहां जाने के लिए 10 मेमू और दो रायबरेली पैसेंजर 20 मई तक निरस्त कर दी गई हैं। इससे दिक्कतें बढ़ गई हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि 19 मई को चुनाव के अंतिम चरण के बाद बसों की वापसी शुरू होगी। इसके बाद झकरकटी बस अड्डे से पहले की तरह 543 बसें रोजाना चलेंगी।