फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Important information for railway passengers, corona news

प्रवासियों को घर पहुंचाने को मुंबई, गुजरात से तीन जोड़ी ट्रेनें और चलीं, पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 18 Apr 2021 02:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Apr 2021 02:25 PM IST
सार

रोजाना स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल जारी होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। लिहाजा रेलवे ने गुजरात के वडोदरा से दो जोड़ी और मुंबई से एक जोड़ी ट्रेन शनिवार से चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Important information for railway passengers, corona news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में फंसे प्रवासी कामगारों को घर वापसी के लिए ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। रोजाना स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल जारी होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। लिहाजा रेलवे ने गुजरात के वडोदरा से दो जोड़ी और मुंबई से एक जोड़ी ट्रेन शनिवार से चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 01207 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से 17 अप्रैल को रात 11:45 बजे चलेगी। 19 अप्रैल को सुबह 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल और देर रात सवा 12 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01208 छपरा से 20 अप्रैल को शाम 4:40 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 5:40 बजे कानपुर सेंट्रल और 22 अप्रैल को दोपहर 3:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09129 वडोदरा से 19 और 26 अप्रैल सोमवार को सुबह 8:25 बजे चलेगी। देर रात 2:10 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर दानापुर दूसरे दिन शाम साढ़े सात बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09130 दानापुर से 20 और 27 अप्रैल मंगलवार को रात 10:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन शाम 4:10 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:25 बजे वडोदरा पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09131 वडोदरा से 17 और 24 अप्रैल शनिवार को सुबह सवा नौ बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 6:40 बजे और सूबेदारगंज स्टेशन सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09132 सूबेदारगंज से दोपहर 12:55 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल पर दोहपर 3:30 बजे और दूसरे दिन सुबह सवा 11 बजे वडोदरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed