फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal vendor was taking more money for food in train, arrested, passenger had tweeted to Railway Minister

ट्रेन में खाने के ज्यादा पैसे ले रहा था अवैध वेंडर, गिरफ्तार, यात्री ने रेल मंत्री को किया था ट्वीट

Sun, 21 Feb 2021 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal vendor was taking more money for food in train, arrested, passenger had tweeted to Railway Minister
Special Train - फोटो : File Photo
मुंबई से लखनऊ आ रही एलटीटी एक्सप्रेस (02121) में पैंट्रीकार का अवैध वेंडर यात्रियों से नाश्ता और लंच के नाम पर अतिरिक्त रुपये वसूल रहा था। एक यात्री ने इसकी शिकायत रेल मंत्री पीयूष गोयल से ट्वीट करके की तो रेल मंत्रालय हरकत में आ गया।
विज्ञापन


आरपीएफ ने वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेन के बी-2 कोच में खावर जलीस अपनी पत्नी, बेटी के साथ बर्थ नंबर 25, 26, 28 में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में उन्होंने ब्रेकफास्ट ऑर्डर किया। ऑमलेट 50 रुपये का था लेकिन वेंडर 60 से 70 रुपये में बेच रहा था।
विज्ञापन


इसका वीडियो बनाकर उन्होंने ट्वीट किया तो कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने उन्हें, पैंट्रीकार मैनेजर बालकृष्ण पांडेय और वेंडर ओमप्रकाश से पूछताछ की। मामला मुंबई रूट की ट्रेन का था तो वेंडर को गिरफ्तार कर उसे जूही आरपीएफ थाने के सुपुर्द कर दिया गया। मैनेजर का कहना है कि वह उनका वेंडर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि वह पैंट्रीकार से ही खाना लेकर यात्रियों को परोस रहा था। उसका मेडिकल सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका था। जूही थाने की इंस्पेक्टर शिप्रा ने बताया कि अवैध वेंडर ओमप्रकाश फतेहपुर का रहने वाला है। उसे झांसी की रेलवे कोर्ट में हाजिर किया जाएगा। पैंट्रीकार मैनेजर पर विभागीय जांच व कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed