फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal possession in colonies being searched through satellite

गजब... यहां ड्रोन से रोके जाएंगे अवैध निर्माण, जानिए कैसे होगा ये करिश्मा

Fri, 01 Sep 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession in colonies being searched through satellite
डेमो
किसी ने सोचा भी नहीं होगा की ये तकनीक इस काम भी आ सकती है। आप भी जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि इन दिनों कानपुर शहर में कालोनियों का ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जाआईएस) सर्वे कराया जा रहा है। इसकी जरूरत क्यों आन पड़ी अब ये भी जान लीजिए...   
विज्ञापन


 

Illegal possession in colonies being searched through satellite
डेमो
दरअसल, केडीए ने अवैध निर्माणों की आकाश से निगहबानी शुरू कराई है। इसके लिए केडीए शहर की कालोनियों का जीआईएस सर्वे करा रहा है। इसमें सेटेलाइट से विभिन्न कालोनियों की तस्वीरें खींची जाएंगी। किदवई नगर योजना की सेटेलाइट इमेज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), हैदराबाद से केडीए को मिल गई हैं। इसके लिए केडीए ने इसरो को ढाई लाख रुपये का भुगतान किया है।

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, लखनऊ के जरिए इसरो ने सेटेलाइट इमेज वाली दो सीडी बृहस्पतिवार को केडीए को सौंपी हैं। तीन माह पहले की यह तस्वीरें महज 50 मीटर ऊंचाई से ली गई हैं। अब इन इमेज पर रेवेन्यू रिकार्ड का नक्शा सुपर इंपोज किया जाएगा। इसके लिए योजना का लैंड ऑडिट कर रही कंपनी को सीडी सौंप दी गई हैं। केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सेटेलाइट इमेज पर ड्रोन से ली गई तस्वीरों को सुपर इंपोज किया जाएगा। इसके जरिए तीन माह के बाद मौके पर कहां नया निर्माण,  कब्जा हुआ इसकी जानकारी मिल सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा नया सिस्टम

Illegal possession in colonies being searched through satellite
डेमो
सेटेलाइट इमेज पर रेवेन्यू रिकार्ड का नक्शा सुपर इंपोज करने पर यह पता लगेगा कि किस जमीन पर वर्तमान में क्या निर्माण है। जमीन का वास्तविक इस्तेमाल क्या था और अब क्या है। कहां जमीन खाली है और कहां प्लान की जगह कुछ और ही बन गया है। भविष्य के लिए योजना बनाने में भी यह इमेज मदद करेगी।

 
विज्ञापन

Illegal possession in colonies being searched through satellite
डेमो
ड्रोन से ऐसे रुकेंगे अवैध निर्माण
केडीए ड्रोन के जरिए प्रत्येक माह निधारित डेट पर कालोनियों की आकाशीय तस्वीर खींचेगा। अगले माह फिर उसी डेट पर इमेज निकाली जाएगी। दोनों चित्रों का मिलान किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई नया निर्माण हुआ है तो वह चित्र में दिख जाएगा।

- केडीए ने अवैध निर्माणों की आकाश से निगहबानी शुरू करा दी 
- इसरो से मिली किदवई नगर की सेटेलाइज इमेज
- ये तस्वीरें महज 50 मीटर ऊंचाई से ली गई हैं 
- मौके पर कहां नया निर्माण हुआ इसकी जानकारी मिल सकेगी 
​​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed