फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal Opium cultivation caught in up

अफीम की खेती देख उड़े पुलिस अधिकारियाें के होश, बोले...कई करोड़ हो सकती है कीमत

Tue, 19 Mar 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
illegal Opium cultivation caught in up
डेमो - फोटो : गूगल
फतेहपुर में पुलिस ने बरेठर बुजुर्ग गांव में मंगलवार को छापेमारी कर 18 बिस्वा जमीन में अफीम की खड़ी फसल पकड़ी है। मामले में कार्रवाई के लिए सेंट्रल नार्कोटिक्स टीम को सूचना दी गई है। पुलिस अधिकारी फसल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर कीमत कई करोड़ होना मान रहे हैं। जिले में पहली बार खेत पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के बरेठर बुजुर्ग गांव में छापेमारी की। यहां के किसान शिवलाल के बेटा राजकुमार कुशवाहा उर्फ राजू कुशवाहा के खेत में 18 बिस्वा में अफीम की पेड़ लगे मिले। खेत किनारे गांजे के पेड़ लगे थे। अफीम के पेड़ों में फल निकले हैं। खेत देखकर पुलिस के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


 

इतनी बड़ी मात्रा में हो रही थी खेती

पुलिस ने खेत मालिक राजू की तलाश की। नलकूप की कोठरी से पुलिस के पहुंचने से पहले राजू भाग निकला। कोठरी से दो तमंचे बरामद किए। पुलिस ने राजू के परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया है। सूचना पर एएसपी पूजा यादव, एसडीएम आशीष कुमार, आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी पहुंचे।

आबकारी टीम ने मामला नार्कोटिक्स का है। सीओ ने बताया कि सेंट्रल नार्कोटिक्स टीम को सूचना दी गई है। लखनऊ से टीम के आने के बाद एफआईआर होगी। फसल की कीमत कई करोड़ है। आरोपी ने पहली बार फसल तैयार की है। उसके पीछे किसी बड़े माफिया का हाथ हो सकता है। फसल को नष्ट कराने की कार्रवाई होगी।

टीम के आने तक पुलिस की एक टीम खेत की निगरानी को लगाई गई है। अफीम का खेत पकड़े जाने की सूचना पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। खेत के आसपास से ग्रामीणों को पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा है। पुलिस मौके ने खेत की घेराबंदी की। जिससे कोई फसल को नुकसान न पहुंचा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed