फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal mining in banda, one dead, three injured

अवैध खनन के दौरान अचानक ढहा बालू का टीला तो मच उठा हाहाकार, एक मजदूर की मौत तीन अन्य दबकर घायल

Thu, 09 Jan 2020 08:49 PM IST
शिखा पांडेय डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
illegal mining in banda, one dead, three injured
अवैध खनन का खेल - फोटो : अमर उजाला
बांदा के नरैनी में अवैध खनन करते समय बालू का टीला ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। हालांकि मृतक के पिता ने पुलिस में दी तहरीर में खेत की रखवाली के दौरान टीला ढहने की बात कही है। लोगों का कहना है कि पिता ने अवैध खनन करा रहे माफियाओं के दबाव में यह तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पाड़ादेव (रिसौरा) गांव में अवैध खनन हो रहा हैं। पोकलैंड मशीनों से टीले खोदकर बालू निकाली जा रही है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे टीले खेत का मालिक ट्रैक्टर लेकर बालू भरने आया था। इसमें 5 मजदूर भी सवार थे।
विज्ञापन


बालू भरते समय अचानक टीला ढह गया और बालू भर रहा मजदूर सूरजदीन (30) पुत्र भाऊ यादव बालू और मिट्टी के मलबे में दब गया। सोखा पुत्र सजीवन, नाती पुत्र भाईलाल और सुरेश यादव मजदूर घायल हो गए। अन्य मजदूरों ने आनन फानन मलबे में दबे सूरजदीन को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन करा रहे बालू माफिया ने अपने वाहन से उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक सूरजदीन मूल रूप से कालिंजर थाना क्षेत्र के गोपरा गांव का रहने वाला था। रिसौरा में अपनी बुआ के घर आया था। उधर, मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सूरजदीन तीन दिन पहले अपनी बुआ सावित्री के घर आया था।

बीती रात बुआ के लड़के के साथ खेत की रखवाली करने गया था। वहां अचानक टीला ढह जाने से दबकर घायल हो गया। मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। लोगों में चर्चा है कि पिता ने यह तहरीर बालू माफियाओं को बचाने को उन्हें के दबाव में दी है।

अवैध खनन का विरोध क्षेत्रीय विधायक ने भी किया था, लेकिन कोई लगाम नहीं लगी। उधर, कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर में कहा है कि खेत की रखवाली के दौरान रात में बारिश होने से टीला ढह जाने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed