फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal mining hamirpur case CBI investigation

खनन घोटालाः रिटायर्ड अधिकारी और सर्वेयर से सीबीआई ने की पूछताछ, अबतक सामने आईं ये बातें

Fri, 25 Jan 2019 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
illegal mining hamirpur case CBI investigation
सीबीआई ने की पूछताछ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर मुख्यालय स्थित मौदहा बांध के निरीक्षण भवन में सीबीआई के बने अस्थाई कैंप कार्यालय में पांचवें दिन बयान दर्ज कराने का सिलसिला जारी रहा। रिटायर्ड खनन अधिकारी, निर्वतमान खनिज सर्वेयर के अलावा पट्टाधारक मोतीबाई व उनके पति रामऔतार सिंह सीबीआई टीम के समक्ष पेश हुए। जहां टीम ने इन लोगों से लंबी पूछताछ की।  
विज्ञापन


अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई टीम शुक्रवार को हमीरपुर के मौदहा बांध डाक बगला में बनाए गए कैंप कार्यालय में रही। यहां पट्टाधारक उरई निवासी मोतीबाई अपने पति रामऔतार सिंह के साथ टीम के सामने बयान देने आईं। टीम ने दोनों से करीब आधे घंटे तक अवैध खनन के संबंध में पूछताछ कर इनके बयान लिए और बयानों की वीडियोग्राफी कराई।  
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में सीबीआई ने दोनों को नोटिस जारी की थी

रामऔतार सिंह लोनिवि. में लिपिक के पद पर तैनात रहे हैं। एक वर्ष पूर्व ही नौकरी से बीआरएस लिया है। इनकी पत्नी के नाम मौरंग के पट्टा का आवंटित हुआ था। जिस पर अवैध खनन मामले में सीबीआई ने दोनों को नोटिस जारी की थी।

इसके बाद जिले में खनिज अधिकारी के पद पर तैनात रहे रामकुमार व खनिज सर्वेयर विजयभूषण तिवारी एक साथ एक ही वाहन से सीबीआई के कैंप कार्यालय आए। रामकुमार अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि विजयभूषण मौजूदा में खनिज निदेशालय लखनऊ में तैनात है। दोनों में पहले सेवानिवृत्त खनिज अधिकारी सीबीआई टीम के सामने पेश हुए।

जहां टीम ने करीब आधे घंटे पूछताछ की। इसके बाद दोनों को एक साथ बुलाया गया जहां टीम ने एक साथ करीब डेढ़ घंटे लंबी पूछताछ कर क्रॉस बयान करा वीडियोग्राफी कराई। सेवानिवृत खनिज अधिकारी रामकुमार ने कहा कि उनके समय में पट्टे हुए थे। कहा कि सीबीआई को जब भी जरूरत पड़ती है वह बुलाते हैं। कहा कि सीबीआई के बुलावे पर ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed