{"_id":"66a4b15f21a2559dcf0f7fad","slug":"illegal-mining-created-a-pit-in-the-pond-one-of-the-seven-teenagers-bathing-drowned-uproar-among-family-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अवैध खनन से गड्ढा बना तालाब, नहा रहे सात किशोरों में एक डूबा…मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अवैध खनन से गड्ढा बना तालाब, नहा रहे सात किशोरों में एक डूबा…मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 27 Jul 2024 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:06 PM IST
सार
Kanpur News: गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि वह डूब क्षेत्र का इलाका है, जहां नदी बढ़ने व बारिश होने से पानी जमा होता है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में गुजैनी थानाक्षेत्र के वनपुरवा के नित्तेश्वर आश्रम के पास अवैध खनन की वजह से तालाब बने गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहा रहे सात दोस्तों में एक किशोर डूब गया। साथी को डूबता देखकर अन्य किशोर घबरा गए और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर की खोजबीन शुरू ली, लेकिन कुछ देर बाद ही शव उतराकर पानी के ऊपर आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पिपौरी निवासी मोहम्मद अतीक ट्रक मैकेनिक हैं। परिवार में मां तबस्सुम व दो बच्चे हमजा व हसनैन थे। पिता के मुताबिक, शुक्रवार को हसनैन (10) पिपौरी मस्जिद में अपने छह दोस्तों संग नमाज पढ़ने गया था, जहां से वह साथियों संग वनपुरवा स्थित नित्तेश्वर आश्रम की ओर चला गया था। वहां पर खनन के कारण तालाब बन चुके एक गहरे गड्ढे में सभी नहाने लगे।
विज्ञापन
इस बीच हसनैन गहराई की ओर चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख बच्चों ने मदद की गुहार लगाई और भाग कर घर वालों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस किशोर की खोजबीन करा रही थी तभी शव उतराकर ऊपर आ गया। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि वह डूब क्षेत्र का इलाका है, जहां नदी बढ़ने व बारिश होने से पानी जमा होता है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन