फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal mining caught in yamuna in fatehpur

फतेहपुर: खनन निदेशक ने यमुना में पकड़ा अवैध खनन, 8 ट्रक व छिपाकर रखी गईं मशीनें बरामद

Tue, 21 May 2019 05:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
illegal mining caught in yamuna in fatehpur
खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने पकड़ा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने मौरंग घाट छापा मारा। निदेशक यहां अवैध खनन व मछुआरों की शिकायत पर पहुंची थीं। इस दौरान 9 पोकलैंड, जंगल में छिपाकर रखी गई मशीन व 8 ट्रक पकड़े हैं। प्रमुख सचिव के पहुंचने से अन्य खदान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान मोरंग घाट का है। देवलान मोरंग घाट में प्रमुख सचिव करीब 30 मिनट तक रहीं। इस मामले में उन्होंने डीएम को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यहां जलधारा में खनन होना पाया गया है।
विज्ञापन


खनन निदेशक डॉ. रोशन के यहां से जाते ही डीएम के निर्देश पर मौके पर खनन अधिकारी राजस्वकर्मी व पुलिस पहुंची। पुलिस ने जंगल में छिपाकर खड़ी की गई पोकलैंड मशीन बरामद की है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज हो सकती है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उनके आदेश पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed